ADD

ब्रेकिंग :अंबिकापुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ठोकर से तीन महिलाओं की मौत... ग्रामीणों ने चालक को बेदम पीट बिलासपुर मार्ग पर किया चक्का जाम..

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 5 अप्रैल 2026

 बिलासपुर मार्ग पर मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भी भीठीकला में आज देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन  सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को ठोकर मारते हुए ट्रक से जा भिड़ी, इस हादसे में सड़क पार कर रही तीनों महिलाओं की मौत बताई जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक को नीचे उतार बेदम पिटाई कर दिया। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ से बचाते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना स्थल पर भीड़ जमा हो जाने से जाम लग गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद स्कॉर्पियो वाहन में शीट बेल्ट खुल गया था। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ, जब महिलाएं बाजार से सब्जियां और रोजमर्रा की सामान लेकर पैदल लौट रही थीं। अचानक पीछे से आती स्कॉर्पियो ने उन्हें रौंद दिया और फिर ट्रक से भिड़ंत हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान हो गई है, पुलिस ने बताया है शव की पहचान मुन्नी बाई पति स्व. धनसाय रजवार 60 वर्ष जोगी बांध, श्यामपति पति तिलसाय रजवाड़े 55 वर्ष जोगी बांध और रामबाई पति जूठन राम जोगी बांध के रूप में परिजनों द्वारा की गई है। शव मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के मर्चुरी कक्ष में रखा गया है। 

ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो चालक को वाहन से खींच निकाला और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद सड़क पर जमा हो चक्का जाम कर दिया।  सूचना मिलते ही sdm फागेश सिंहा, तहसीलदार उमेश सिंह बाज, मणिपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर चालक को ग्रामीणों के चंगुल से बचाया और उसे तत्काल अंबिकापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।  समझाइश पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। 




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)