ADD

ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में राहुल संगमा गुजरात बने विजेता..

0

  अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित सुसीमा फाउंडेशन द्वारा आयोजित  ऑल इंडिया फिडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता गुजरात के इण्टर नेशनल मास्टर राहुल संगमा ने जीत ली है। महाराष्ट्र के इंद्रजीत उप विजेता रहे जबकि छत्तीसगढ़ के कैंडिडेट मास्टर विनोद शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

   10 अप्रैल से प्रारंभ हुए चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन समारोह कल देर शाम छत्तीसग़ढ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सिंह देव ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य शतरंज को जन जन तक पहुंचाने और लोकप्रिय बनाने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने को, और इस कार्ययोजना को सफ़ल बनाने हमेशा सहयोग करने की बात कही। प्रतियोगिता के विजेता को 51000 ₹, उपविजेता को 27000 ₹,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 15000 ₹ की नकद राशि प्रदान की गई।



 प्रतियोगिता के अन्य विजेता इस प्रकार रहे

बेस्ट अनरेटेड खिलाड़ी -अभिषेक राजवाड़े 

 बेस्ट महिला खिलाड़ी - अंजुम परवीन

बेस्ट वेटरन खिलाड़ी-  अमरजीत सिंह बग्गा

बेस्ट सरगुजा खिलाड़ी - सुशील कुमार मिश्रा 

बालिका वर्ग विजेता

अंडर-15 (बालिका) – अंशिका मिंज 

अंडर-13 (बालिका) – इसिका मड़के 

अंडर-11 (बालिका) – दीपांजली श्रीवास्तव

अंडर-9 (बालिका) – अंशिका गुप्ता

अंडर-7 (बालिका) – तनिष्का सिल्प

बालक वर्ग के विजेता

* अंडर-15 (बालक) – दिप्रुनिल बर्मन

* अंडर-13 (बालक) – आरोहन डे

* अंडर-11 (बालक) – कबीर सिंह आनंद

* अंडर-9 (बालक) – तेजस तिवारी

* अंडर-7 (बालक) – प्रज्वल पांडेय        

   प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक अनीश अंसारी हैं। निर्णायकों की टीम में अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक शुभम बसोने , हर्ष शर्मा,रॉकी देवांगन  फिडे निर्णायक दामोदर प्रसाद, अनिल शर्मा ।सीनियर राष्ट्रीय निर्णायक प्रदीप कुमार मण्डल, सुरेश होता,विनोद कुमार,विक्रम सिंह और अंजुम शामिल थे। इस प्रतियोगिता को सफ़ल बनाने में आयोजन समिति के विश्वनाथ मनियन, सुजीत कुमार जायसवाल, एस के वैष्णव, विश्वास तिवारी, नवीन जायसवाल, कृतिका जायसवाल अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)