ADD

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

0

 


अम्बिकापुर।।खबरी गुल्लक।।

भारतीय जनता युवा मोर्चा  के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया के आह्वान,  भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष निशांत सिंह (सोलू) की उपस्थित में अंबिकापुर शहर के मां महामाया मंडल के युमो अध्यक्ष सुधांशु चौबे एवं समालया मंडल के अध्यक्ष आयुष दुबे के नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया ।

इसी क्रम में युवाओं द्वारा बाबा साहब अमर रहे, संविधान निर्माता अमर रहे के भी नारे लगाए एवं संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने न केवल देश को एक सशक्त संविधान दिया, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने आजादी के समय थे।कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे समाज में जातिगत भेदभाव को मिटाकर एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।इस कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश मंत्री प्रिया सिंह, मनोज कंसारी, निरंजन रॉय, संजीव वर्मा, मधु चौदहा, नीलम रजवाड़े, रवि विश्वकर्मा, अनीश सिंह, रवजोत सिंह, ओंकारेश्वर सिंह, आदित्य गौतम, अभिषेक माथुर, आदित्य पाण्डेय सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)