ADD

बड़ी खबर: अंबिकापुर में मुख्यमंत्री के फीता काटने के पूर्व युवक कांग्रेस ने नारियल फोड़, माल्यार्पण करते हुए शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा का कर दिया प्रतीकात्मक अनावरण.!. लगाया शहीद की उपेक्षा का आरोप..! प्रशासन में हड़कंप, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 9 अप्रैल 2026

 छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सियासी तापमान चरम पर उस समय चरम पर पहुंच गया जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे से ठीक एक रात पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर नारियल फोड़कर और माल्यार्पण कर प्रतीकात्मक अनावरण कर दिया। यह नाटकीय कदम सीएम के आज निर्धारित आधिकारिक लोकार्पण कार्यक्रम को चुनौती देता नजर आ रहा है, जिससे राजनीतिक आरोप- प्रत्यारोप शुरू होने के साथ प्रशासन में भी हड़कंप है।


 युवा कांग्रेस नेता विकल झा ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि भाजपा नेता स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा के लिए भव्य सजावट और तैयारी की गई, जबकि शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पर पूर्णतः उपेक्षित छोड़ दिया गया। नगर निगम शहीद का अपमान कर रहा है! भाजपा अपनी सियासत के लिए स्वतंत्रता सेनानी को भुला रही है।  आज 9 अप्रैल 2026 को सीएम विष्णु देव साय दोनों प्रतिमाओं का अनावरण करने वाले थे, लेकिन कांग्रेस के इस रात्रि प्रदर्शन और कदम ने न सिर्फ सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी बल्कि गम्भीर सवाल भी खड़ा हो गया है।  क्या यह महज विरोधाभास है या सुनियोजित राजनीतिक रणनीति, जो भाजपा सरकार की छवि खराब करने का प्रयास है?

 सुरक्षा में बड़ी चूक: प्रशासन की लापरवाही

सबसे चिंताजनक पहलू  सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनी। रात के अंधेरे में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रतिमा स्थल पर पहुंचना, नारियल फोड़ना और पूजा- अर्चना करने के साथ नारेबाजी भी किया जाना प्रशासन की नाकामी को उजागर करता है। शहर के प्रमुख स्थल पर ऐसी घटना कैसे हो गई..! 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)