ADD

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरगुजा प्रवास का देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम ..

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 8 अप्रैल 2026। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 9 अप्रैल को एक दिवसीय सरगुजा प्रवास पर रहेंगे, जिसमें किसान सम्मेलन, विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन और प्रतिमा अनावरण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। उपलब्ध आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, पूरा दौरा मिनट-टू-मिनट तय किया गया है। 

सुबह 11:35 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे।  

 11:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और 11:45 बजे हेलीकॉप्टर से सरगुजा के लिए रवाना होंगे।  

 दोपहर 1:00 बजे डांडगांव लुण्ड्रा स्थित शासकीय हाई स्कूल ग्राउंड हेलीपेड पर आगमन होगा।  

1:15 बजे छत्रपति शिवाजी मिनी स्टेडियम, ग्राम पंचायत लुण्डा में किसान सम्मेलन शुरू होगा।  

 2:15 बजे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।  

 2:45 बजे लुण्ड्रा से प्रस्थान कर वे अम्बिकापुर में पं. रविशंकर त्रिपाठी चौक पर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।  

 शाम 4:55 बजे बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट बिलासपुर से रायपुर लौटने का कार्यक्रम है।  

 रात 7:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में आगमन और आरक्षित समय निर्धारित है। 






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)