अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 3 अप्रैल 2026।।
लखनपुर थाने के ग्राम मांजा स्थित नरकालो बांध में आज मछली पकड़ने के लिए फेंके गए जाल में एक बालक का शव फंसकर आने से ग्रामीणों का दिल दहल गया। यह खबर जंगल में लगी आग की तरह फैली और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी अनहोनी की आशंका से सहमे पिता जमादार सारथी वहां पहुंचे , बांध के बगल में पड़े कपड़े पर नजर पड़ते ही उनकी धड़कने तेज हो गई, वे भागते हुए बांध के किनारे पहुंचे जहां उनके लड़के पुत्र आकाश 8 वर्ष का शव पड़ा हुआ था। यह नजारा देख वे चीत्कार कर उठे, पुत्र के शव को सीने से लगा बिलख पड़े। गोद में पुत्र का शव लिए पिता के करुण रुदन से वहां मौजूद हर शख्स की आँखें नम हो गई।
मृतक के पिता जमादार सारथी निवासी मांजा लखनपुर ने पुलिस को बताया कि आज 3 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे अपने बेटा आकाश एवं विकास के साथ नरकालो बांध तरफ अपने मवेशी को लेने के लिये गया था। वहां पहुंचते ही बेटा आकाश, पापा मैं घर जा रहा हूँ कहकर वहां से निकला था। गांव के कुछ लोग बांध में जाल से मछली मार रहे थे। इसी दौरान जाली में इसके बेटा का शव फंसकर बाहर निकला। गांव वाले बांध के पास इकट्ठा होने लगे और बोल रहे थे किसका बच्चा है बांध में डूब गया है। पुलिस ने आशंका जताई कि संभवतः बालक की नहाते समय जल समाधि हुई होगी।



