ADD

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य बने अधिवक्ता संजीव सेठ का लखनपुर तहसील में हुआ जोरदार स्वागत..

0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 3 अप्रैल 2026।

 भाजपा छत्तीसगढ़ विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सदस्य नियुक्त होने पर अधिवक्ता संजीव कुमार सेठ का लखनपुर तहसील के कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। लखनपुर तहसील के अधिवक्तागण, स्टांप वेंडर, मुख्तार व टाइपिस्टगण ने फूलमाला पहनाकर, मिष्ठान वितरण कर उनका जोरदार अभिनंदन किया।

नवनियुक्त प्रदेश सदस्य संजीव कुमार सेठ ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे सरगुजा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। मैं संगठन एवं आपका तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। स्वागत सभा में अधिवक्ता लखन सिंह, देवदत्त सोनी, मुकेश कुमार राजवाड़े, सुरेंद्र राजवाड़े, स्टांप वेंडर सत्यदेव दास महंत, टाइपिस्ट व अधिवक्ता लिपिक दिव्या दास महंत, ऐश्वर्या राजवाड़े, रामलाल महंत, धनसु राजवाड़े, खिलेश्वर राजवाड़े, नीरज गुप्ता, ताराचंद दास, प्रकाश राजवाड़े सहित शुभचिंतक उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)