ADD

अम्बिकापुर में 15 हिरणों की दर्दनाक मौत पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने मुख्यमंत्री से की उच्च स्तरीय जांच की मांग

0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 3 अप्रैल 2026।।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर अम्बिकापुर के संजय पार्क रेस्क्यू सेंटर में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत के मामले में उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और दोषी वन अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि यह घटना वन्यजीव संरक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। गांधी ने आरोप लगाया कि वन विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा, निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाओं में घोर लापरवाही बरती, जिससे निर्दोष वन्यजीवों की जान चली गई। उन्होंने इसे वन्यजीव संरक्षण कानूनों का उल्लंघन और मानवीय संवेदनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया।

गांधी ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच हो, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पत्र 27 मार्च 2026 को लिखा गया था। कांग्रेस नेता ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इस गंभीर मुद्दे पर शीघ्र संज्ञान लेंगे।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)