ADD

सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले ने प्रतापपुर में विकास कार्यों की गति परखी.. समय सीमा में पूर्णता के दिए निर्देश

0

 सूरजपुर।। खबरी गुल्लक।। भूपेंद्र राजवाड़े।।

3 अप्रैल 2026

 जिला पंचायत सीईओ  विजेंद्र सिंह पाटले द्वारा  जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।    निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम ग्राम पंचायत मदन नगर पहुँचकर जिला पंचायत सीईओ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत निर्माणाधीन अटल/लालासाय तालाब कार्य का स्थलीय अवलोकन किया और कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। सीईओ  विजेन्द्र पाटले ने ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर में कोवलेश्वर, राजमाडी, रंजीता एवं सुरंती के प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण भी किया । श्री पाटले ने निर्माण कार्य की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।  इसके उपरांत ग्राम पंचायत कनकनगर पहुँचकर जिला पंचायत सीईओ ने डीएवी स्कूल एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया और वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  जिला पंचायत सीईओ द्वारा विकास कार्यो के भौतिक निरीक्षण व धरातल पर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जायजा लिया गया ताकि बेहतर तरीके से शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा सके। 

 निरीक्षण में अपर कलेक्टर  पुष्पेंद्र शर्मा, डीएमसी  मनोज साहू, एसडीएम प्रतापपुर  ललिता भगत, तहसीलदार  सुरेश राय, जनपद पंचायत सीईओ  अनिल तिवारी, एसडीओ (आरईएस), सब इंजीनियर  बृजेश नरेश, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी  निर्मल श्याम, पटवारी, पीएम आवास ब्लॉक कोऑर्डिनेटर  मनोहर पैकरा, मनरेगा टीए  संजय लाल,  कमलेश्वर राजवाड़े, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)