ADD

गुडफ्राइडे पर मसीही समुदाय ने यीशु के बलिदान को किया याद, निकाला क्रूस रास्ता ...

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 3 अप्रैल 2026

मसीही समुदाय ने पवित्र सप्ताह के गुडफ्राइडे पर प्रभु यीशु के क्रूसारोपण की स्मृति में भक्ति आराधना की। नवापारा स्थित बेदाग ईश माता महागिरिजाघर में बिशप अंतोनिस बड़ा और पल्ली पुरोहित फादर जार्ज ग्रे कुजूर की अगुवाई में परंपरागत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

पवित्र शुक्रवार को दोपहर 2 बजे क्रूस रास्ता कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसका संचालन गांधीनगर के नेतृत्व में पारा टोलों के लोगों ने किया। इस दौरान राजा पिलातयूस द्वारा यीशु को मृत्युदंड की सजा सुनाने और कलवारी पहाड़ पर सूली चढ़ाए जाने के दुखभोग क्षणों को स्मरण किया गया।

बिशप अंतोनिस बड़ा ने विशेष धर्मविधि के दौरान कहा कि क्रूस दोषी को सजा नहीं, बल्कि क्षमा का संदेश देता है। यह हमारे जीवन का असली प्रेम का प्रतीक है। यीशु ने अपना शरीर और रक्त समर्पित कर हमारी मुक्ति का मार्ग खोला। पवित्र बाइबिल के दो पाठ संत अन्ना सिस्टर्स बिरनिबेड़ा ने वाचित किए, जबकि सेंट जेवियर फादर्स ने यीशु के दुखभोग कथा का पाठ किया। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)