ADD

युवा पार्षद शुभम जायसवाल की पहल पर प्रशासन ने अंबिकापुर रिंग रोड पर खुले डिवाइडर बंद कराने शुरू कराया कार्य

0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 26 अप्रैल 2026।।

अंबिकापुर शहर के रिंग रोड पर लंबे समय से चली आ रही दुर्घटनाओं की समस्या अब हल होने की कगार पर है। नगर निगम के युवा पार्षद शुभम जायसवाल की सक्रिय पहल पर सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने रिंग रोड के खुले डिवाइडरों को चिन्हित कर बंद करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। लगभग एक माह पूर्व 10 फरवरी को पार्षद शुभम जायसवाल ने सरगुजा कलेक्टर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में रिंग रोड पर अवैध रूप से खुले डिवाइडरों के कारण हो रही दुर्घटनाओं का जिक्र किया गया। इन खुले डिवाइडरों से वाहनों की आवाजाही  हो रही थी, जिससे छोटी-मोटी दुर्घटनाएं आम हो गई थीं। सबसे दर्दनाक घटना नमना कला क्षेत्र में घटी जहां एक युवक खुले डिवाइडर को क्रॉस करते समय दुर्घटना का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। शुभम जायसवाल ने ज्ञापन में मांग की थी कि बेवजह खुले इन डिवाइडरों को तत्काल बंद किया जाए, ताकि शहर की जनता सुरक्षित यात्रा कर सके।

पार्षद जायसवाल की यह पहल न केवल जनहितकारी है, बल्कि युवा नेतृत्व का प्रेरणादायक उदाहरण भी है। ज्ञापन सौंपने के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने रिंग रोड का निरीक्षण करवाया, खुले डिवाइडरों को चिन्हित किया और बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। आज से यह कार्य जमे हुए प्रारंभ हो चुका है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)