सरगुजा जिले के बतौली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी सलीम 18 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को प्यार का झांसा देकर भगाया और जबरन शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के पिता ने 15 मार्च को थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी 14 मार्च को घर से गायब हो गई। शुरुआत में धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ। पुलिस की सतर्कता से पीड़िता को धरमजयगढ़ से बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि आरोपी सलीम ने शादी का लालच देकर उसे भगाया और दुष्कर्म किया।
आरोपी सलीम पिता दिनेश 18 वर्ष निवासी चरखापारा धरमजयगढ़ ने पूछताछ में अपराध कबूल लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 64(2)(एम), 65, 69 बीएनएस और पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर उसे न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक सेंगर के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक संजय गुप्ता, नारायण मरावी, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट तिर्की और आरक्षक राजेश खलखो, राकेश एक्का, जोगी बड़ा, भगलू राम, संतोष बरवा, सुभाष सक्रिय रहे।




