ADD

ब्रेकिंग: अंबिकापुर में महिला से हैवानियत..! पुत्र ने पहचाना मृतिका को, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सौंपा शव..! अनोखी सोच ने कराया अंतिम संस्कार...

0

 

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।।

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में सद्भावना चौक के समीप एक महिला के साथ हुए अनाचार और नृशंस हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस  आरोपी को पकड़ने ताकत झोंक दिया है। इधर पुलिस ने मृतिका की पहचान  45 वर्ष निवासी लखनपुर थाना क्षेत्र के रूप में की है। एडिशन एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि मृतिका अपने पुत्र के साथ अंबिकापुर के गंगापुर में किराए के रूम में रहती थी। मृतिका की पहचान उसके पुत्र ने ही की है। पहचान होने के बाद पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव सौंप दिया गया। चुकीं मृतिका का पुत्र परिवार में अकेला है, इसलिए मानवीय पहल करते हुए अनोखी सोच संस्था अंबिकापुर के द्वारा मृतका का गंगापुर स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कराया गया। 

विदित हो कि 2 अप्रैल की रात सद्भावना चौक में अज्ञात आरोपी के द्वारा महिला के साथ रैप कर प्राइवेट पार्ट में बोतल घुसाते हुए, पत्थर में सिर पटक हत्या कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में किया है,जो वारदात के बाद एक घुमंतू महिला से तम्बाकू मांगकर खाया था।

आरोपी की फोटो जारी की गई है - 




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)