ADD

बारी समाज की बैठक में संगठन, शिक्षा, एकता, नशामुक्त समाज का लिया गया संकल्प..!. प्रदेश अध्यक्ष केके वर्मा ने कहा सामूहिक प्रयास से समाज बढ़ेगा आगे..

0

 

रीवा। खबरी गुल्लक।। 4 अप्रैल 2026

बारी समाज जबलपुर और युवा मंडल बारी समाज रीवा की संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक 3 अप्रैल को अशोक वर्मा  के निज निवास रीवा पर आयोजित हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित रूप से आगे बढ़ाना, शिक्षा के माध्यम से सशक्त होना, एकता, नशामुक्त समाज की सीख के साथ सदस्यों को एक-दूसरे का सहारा बनने की प्रेरणा देना था। प्रदेश अध्यक्ष केके वर्मा  की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों ने विचार- विमर्श किया, समाज उत्थान के लिए ठोस कार्ययोजना पर सहमति जताई।

 प्रदेश अध्यक्ष केके वर्मा  ने कहा कि बारी समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा समाज प्राचीन परंपराओं वाला है, आज के दौर में संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। संगठित प्रयासों से हम शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला सकते हैं। हमारे युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने  नशामुक्ति पर विशेष बल देते हुए अपील की कि समाज से नशे का नामोनिशान मिटाना होगा। नशा हमारे युवाओं का सबसे बड़ा शत्रु है। मातृ शक्ति भी सामाजिक कार्यों में बढ़चकर हिस्सा लेवे। 

बैठक में  नरेश वर्मा , डॉ. सुरेश वर्मा,  सतना से विनय रावत , रामसखा,  रीवा से युवा मंडल के संरक्षक अशोक वर्मा , बब्बू भैया, अशोक वर्मा , सोमनाथ वर्मा  , अरुण वर्मा  फोर्ट रोड, श्यामू वर्मा  , रजनीश वर्मा  , अंजनी वर्मा  , दिलीप बारी  , तरुणा वर्मा  , राजन   सहित बड़ी संख्या में अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों में समाज के विकास हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार करना शामिल है। इसमें संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए जिला- स्तरीय समितियां गठित करना, शिक्षा के लिए छात्र उत्साह निधि स्थापित करना, एकता के लिए मासिक सभाएं आयोजित करना, नशामुक्त के लिए खुद से प्रयास पर बल दिया गया । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये कदम उठाकर बारी समाज न केवल आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि सामाजिक रूप से भी प्रगतिशील होगा।

 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)