अम्बिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
निजी स्कूलों की जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा दिनेश कुमार झा द्वारा गठित टीम के द्वारा आज 22 अप्रैल 2026 को सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर श्री रविशंकर तिवारी की अध्यक्षता में शहर के सनराइज, यूनिक कांवेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और अंबिका मिशन बिरनी बेड़ा का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में पालक, शिक्षकों की बैठक भी आहूत की गई और शाला प्रबंधन के अलावा विद्यार्थियों से भी एडमिशन शुल्क, फीस बढ़ोतरी, पाठ्य पुस्तक,यूनिफॉर्म सहित अन्य जानकारियां ली गई। अभिभावकों से परेशानी के साथ ही सुझाव भी मांगा गया। सनराइज स्कूल में संचालक मोहम्मद एफडी खान से भी संसाधनों की जानकारी लेते हुए संतुष्टता जाहिर की गई।
अभिभावकों ने जानकारी दी कि स्कूल में हर साल एडमिशन शुल्क नहीं लिया जा रहा है, आगामी कक्षा में प्रमोट होने पर 200 से 300 रुपए की फीस में सामान्य वृद्धि की जानकारी दी गई। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल का यूनिफॉर्म किसी निर्धारित दुकान के बजाए किसी भी दुकान में मिल रहा है। यूनिफॉर्म की फोटो खींचकर स्वयं से कपड़ा खरीद पसंद के दर्जी से माप अनुसार सिलवाए जाने की भी सुविधा दी जा रही है। स्कूल का निर्धारित मोनो ड्रेस में लगवाना होता है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के गणित माध्यम के कक्षा में बच्चों में विद्यालय से ही शासकीय पुस्तकें निःशुल्क दी जा रही है। सीबीएसई के कक्षाओं में पुरानी पुस्तकों को भी अलाउ किया जा रहा है। जिससे कई बच्चे, कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों से निः शुल्क पुस्तक प्राप्त कर पढ़ाई कर रहे हैं।
विद्यालय के संचालक सदस्य मो. अजरूद्दीन खान (सन्नी) के द्वारा जांच दल को प्रयोगशाला, लाइब्रेरी का भी अवलोकन कराया गया। जांच दल के द्वारा यूनिक कांवेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बाद अंबिका मिशन बिरनी बेड़ा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में टीम के अध्यक्ष सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर श्री रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में संजीव कुमार सिंह प्राचार्य शास उमावि सरगंवा अम्बिकापुर, नीरज शुक्ला प्राचार्य शासउमा कतकालो अम्बिकापुर, शिरीष नंदे प्राचार्य हाई स्कूल अजिरमा अम्बिकापुर शामिल थे।






