ADD

बीड़ी की चिंगारी से घर खाक... पूर्व पंचायत सचिव जिंदा जले.. सरगुजा संभाग में हुई दिल दहलाने वाली घटना

0

सूरजपुर।। भूपेंद्र राजवाड़े ।। 30 अप्रैल 2026

सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर उमझर गांव से  दिल  को झकझोर देने वाली एक घटना में ग्राम पंचायत के पूर्व सचिव ईश्वर सिंह आयाम  60 वर्ष  की सुबह बीड़ी पीते हुए आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई। छोटी सी चिंगारी ने पूरा घर लील लिया। बताया जा रहा है कि ईश्वर सिंह सुबह स्कूल पारा स्थित अपने घर में लेटे बीड़ी पी रहे थे। पंखे की हवा से बीड़ी की चिंगारी उड़कर घर में रखे धान के पैरों तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में पूरे घर को चपेट में ले लिया। ईश्वर सिंह आग की लपटों में फंस गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन देर हो चुकी थी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में इसकी भी संभावनाएं

मोहरसोप पुलिस चौकी की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक अधिकारी ने बताया कि बीड़ी मुख्य कारण लगता है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या अन्य घरेलू कारणों की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध परिस्थिति नहीं मिली।

गांव में पसरा मातम

ईश्वर सिंह गांव के सम्मानित व्यक्ति थे। उनकी मौत से उमझर में शोक की लहर। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, मृतक परिवार को मुआवजा और आर्थिक सहायता की मांग की। परिवार में पत्नी, दो बेटे और बुजुर्ग मां हैं।  ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा के प्रति लापरवाही घातक साबित हो रही। विशेषज्ञों का कहना है- घरों में अग्निशमन यंत्र रखें, धान- भूसा सावधानी से स्टोर करें। तंबाकू उत्पादों से दूर रहें।


*


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)