ADD

अंबिकापुर में हिंदू- मुस्लिम एकता का प्रतीक तकिया शरीफ का सलाना तीन दिवसीय उर्स 20 मई से... पहले दिन का भव्य चादर संदल पोशी और मुशायरा

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 30 अप्रैल 2026।।

 सरगुजा संभाग के सबसे बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों में शुमार हजरत बाबा मुरादशाह व हजरत बाबा मोहब्बत शाह वली (रह.) का सलाना उर्स हर साल की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। हिंदू-मुस्लिम एकता के जीवंत प्रतीक इस उर्स का आयोजन 20, 21 और 22 मई 2026 को तकीया शरीफ में होगा। अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन वक्फ कमेटी ने लोगो से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शिरकत करने और सहयोग देने की अपील की है।

पहले दिन का भव्य चादर संदल पोशी और मुशायरा

उर्स का शुभारंभ 20 मई 2026 को चादर चंदन पोशी के साथ होगा। शाम 4 बजे जामा मस्जिद से जुलूस के रूप में चादर संदल पोशी का जुलूस निकलेगा, जो मजार शरीफ पहुंचेगा। मगरिब (शाम 7 बजे) के बाद मजार पर चादर चंदन पोशी का मुख्य कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके बाद उलेमा-ए-दीन मीटिंग में धार्मिक प्रवचन होंगे।

रात 9 बजे से आल इंडिया सद्भावना मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें देश के नामचीन शायर अपनी फनकारी बिखेरेंगे। इस मुशायरे में मुख्य रूप से वसीम बरेलवी, मंजर भोपाली, राज कौशिक, नईम अख्तर खादमी, अजम शाकिरी, डॉ. नदीम साद, फैज खलीलाबादी, अतुल अजनबी, फारूख राय बरेलवी, डॉ. मेहताब आलम, मोहतर्मा खुशबू श्रीवास्तव, सुंदर मालेगावी, मोहतर्मा राधिका मित्तल और दीपक अग्रवाल शिरकत करेंगे। यह मुशायरा हिंदू-मुस्लिम सद्भाव की मिसाल बनेगा।

दूसरे-तीसरे दिन कव्वाली का शानदार मुकाबला

21 और 22 मई को उर्स में कव्वाली प्रेमियों के लिए खास मुकाबला आयोजित होगा। हिंदुस्तान के प्रसिद्ध कव्वाल मुजतबा अजीज नाजा (मुंबई) और छोटी तमन्ना बानो (कोल्हापुर, महाराष्ट्र) के बीच रोमांचक कव्वाली मुकाबला होगा। इन कव्वालों की गूंजती आवाजें और भक्तिमय नगमें श्रोताओं को आध्यात्मिक आनंद से भर देंगे।

अंजुमन कमेटी के सदर इरफान सिद्धीकी ने बताया कि यह उर्स न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि सामाजिक सद्भाव का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया है कि सरगुजा संभाग के इस सबसे बड़े आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और एकता का संदेश फैलाएं। अधिक जानकारी के लिए अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन वक्फ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)