ADD

बिग ब्रेकिंग: अंबिकापुर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी ठोकर.. पति -पत्नी,पुत्र सहित एक ही परिवार के तीन की मौत

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 6 अप्रैल 2026।।

गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सकालो जंगल के पास  सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं।

बताया जा रहा है कि प्रतापपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने अंबिकापुर जा रही कार को टक्कर मारी। मृतकों में दंपति मानीमती 50, इसका पति कईलाराम 52  और पुत्र राहुल टोप्पो 25 पिता कईलाराम शामिल हैं। घायल ड्राइवर सोनू केरकेट्टा  को इलाके के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक व घायल दुप्पी चौरा रजापुर के निवासी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)