ADD

अम्बिकापुर बिजली कर्मचारियों ने CMD का स्वागत कर समस्याओं से अवगत करा सौंपा मांग पत्र

0

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।। 6 अप्रैल 2026।

 भारतीय मजदूर संघ एवं अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ के अम्बिकापुर क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के नए प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर का सौजन्यपूर्ण स्वागत किया। 

उन्होंने CMD को स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सम्मानित किया तथा अम्बिकापुर क्षेत्र में फैली कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। संगठन ने मांग पत्र में उल्लिखित मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की अपील भी की। 

इस अवसर पर महासंघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में अभिषेक कुमार बोहिदार क्षेत्रीय सचिव छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ अम्बिकापुर क्षेत्र एवं प्रभारी रायगढ़ क्षेत्र,आर.एम. गिरी, आर.पी. पटेल, सचिन देव टोप्पो, विनोद कुशवाहा, सुबोध तिर्की, अजय कश्यप, अनुरोध प्रधान, बिरेंद्र पैकरा, वीरेंद्र शांडिल्य, सुरेंद्र लकडा, योगेंद्र राजवाड़े, अभिषेक बारीक और धनुकधारी मिंज उपस्थित रहे। 




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)