ADD

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर अंबिकापुर में भाजपा मंडल समलाया ने किया समरसता भोज और कार्यशाला

0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान अंतर्गत भाजपा मंडल समलाया द्वारा समरसता भोज और कार्यशाला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत माता, डॉ. अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं के समक्ष श्रद्धांजलि स्वरूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उसके बाद अतिथियों ने समाज के सभी उपस्थित लोगों के साथ भोजन ग्रहण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के संविधान ने सभी को समान अधिकार दिए हैं। भाजपा समरसता के माध्यम से समाज को एकजुट कर रही है, ताकि एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो। एससी समाज प्रमुख अजय इंगोले ने कहा कि यह अभियान डॉ. अंबेडकर के विचारों को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। हमें जाति-धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र सेवा में जुटना होगा। इस अवसर पर अम्बिकेश केशरी ने कहा कि समरसता भोज से समाज में एकता का संदेश प्रसारित हो रहा है। युवाओं को अंबेडकर जयंती पर ऐसे कार्यक्रमों से प्रेरणा लेनी चाहिए।सम्मान कार्यक्रम के संबोधन में नगर निगम अध्यक्ष हरमिंदर सिंह टिन्नी ने कहा कि अंबिकापुर नगर निगम डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों पर आधारित विकास कार्य कर रहा है। भाजपा का यह अभियान सामाजिक सद्भाव को मजबूत करेगा। अपने संबोधन में भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद विचारधारा के साथ अंबेडकर जी के समानता के सिद्धांत समाज को नई दिशा देंगे। हमें विभेद भूलकर आगे बढ़ना होगा।कार्यक्रम को एससी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश सोनकर एवं नकुल सोनकर ने भी संबोधित किया। अंत में अतिथियों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अजय सोनी ने किया, जबकि पार्षद किरण सिंह तोमर ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह, अरुणा सिंह, संतोष दास, रूपेश दुबे, संतोष सोनकर, अशोक सोनवानी, अर्जुन मुंडा, दीपक सिंह तोमर, किरण सिंह तोमर, रविकांत ओराँव, अनिल तिवारी, अभिषेक सिंह देव, सर्वेश तिवारी, जातीन परमार, सत्यम साहू, शैलेंद्र शर्मा, समीर, किशोर किंजल पांडेय, सीमा कश्यप, शालिनी सिंह, इंदु गुप्ता, नेहा सोनवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)