ADD

छत्तीसगढ़ में सहायक उप निरीक्षक ने फरियादी को दी धमकी- नेतागिरी निकाल दूंगा तेरी.. जड़ दिए ताबड़तोड़ थप्पड़ ..!. Ssp ने किया सस्पेंड,दर्ज हुआ एफआईआर

0

नवभारत ब्यूरो, बिलासपुर। 20 अप्रैल 2026

रतनपुर थाने में  पुराने केस की जानकारी मांगने पर कथित तौर पर एएसआई दिनेश तिवारी ने पीड़ित विनोद जायसवाल को 15-  20 थप्पड़ जड़ दिए। आरोप है कि गालियां देते हुए एएसआई ने धमकी दी, बड़ा नेता है तू? तेरी सब नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भिजवा दूंगा। पीड़ित का कान सुन्न पड़ गया है। बनियापारा निवासी विनोद ने आरोप लगाया है कि 12 अप्रैल को थाने पहुंचे थे, एएसआई से केस स्टेटस और जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने की मांग की तो भड़क गए। थाने में स्टाफ मौजूद था, फिर भी मारपीट हुई। विनोद ने खुद को स्वास्थ्य मंत्री  का रिश्तेदार बताया। रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत पर एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसआई को तत्काल सस्पेंड कर दिया। उसी थाने में एएसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी कराई गई। पीड़ित ने कहा है कि कान अभी भी सुन्न है, न्याय मिलेगा तो चैन मिलेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)