10 फिट का हो गया तब खुली पोल .. निर्माणाधीन मकान में चल रहा था खेल

10 फिट का हो गया तब खुली पोल .. निर्माणाधीन मकान में चल रहा था खेल

khabrigullak.com
By -
0

सूरजपुर।खबरी गुल्लक 

पुलिस अधीक्षक  योगेश कुमार पटेल ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही के कड़े निर्देश दिए थे जिसके बाद से ही पुलिस लगातार कार्रवाई करने में लगी हुई है। इसी तारतम्य में दिनांक 26 अगस्त 2026 को चौकी बसदेई पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर ग्राम जूर साहूपारा के रविशंकर साहू के निर्माणाधीन मकान के कमरा में अवैध गांजा का पौधा 10-10 फिट का 2 नग जड़ सहित उखड़वाकर बरामद किया गया।


मामले में गांजा का पौधा जप्त कर धारा 20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी रविशंकर साहू पिता रामकेश्वर साहू उम्र 24 वर्ष ग्राम जूर साहूपारा चौकी बसदेई को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल व उनकी टीम सक्रिय रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)