सीएमएचओ के फर्जी हस्ताक्षर से जारी कर दिया ट्रांसफर आदेश... भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

सीएमएचओ के फर्जी हस्ताक्षर से जारी कर दिया ट्रांसफर आदेश... भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

khabrigullak.com
By -
0


बलौदाबाजार। खबरी गुल्लक 

 जिले में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी  के फर्जी हस्ताक्षर से ट्रांसफर आदेश तैयार करने के मामले में पलारी पुलिस ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल, जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन और रविकुमार सेन को गिरफ्तार कर लिया है। रोहांशी  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मोपर पीएचसी में ट्रांसफर के फर्जी आदेश से जुड़ा मामला है। भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने दोनों पदाधिकारियों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पलारी पुलिस ने विवेचना के दौरान करण कुमार देवांगन 44 वर्ष निवासी  बलौदाबाजार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।  पुलिस ने धोखाधड़ी में शामिल तीन अन्य आरोपियों रवि कुमार सेन पिता नूतनलाल सेन 43 वर्ष निवासी कसडोल सिरपुर रोड, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल पिता डेरहाराम पटेल 51 वर्ष निवासी ग्राम गिरौदपुरी अटल चौक गिरौदपुरी और कृष्णा उर्फ कृष्ण कुमार अवस्थी पिता स्व. कुंजराम अवस्थी 53 वर्ष निवासी ग्राम रिसदा गांधी चौक  कोतवाली बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि उनके द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)