शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा व टीईटी अनिवार्यता के विरोध में दिया धरना..पदयात्रा कर सीएम, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा व टीईटी अनिवार्यता के विरोध में दिया धरना..पदयात्रा कर सीएम, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर ।खबरी गुल्लक 

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/सर्व शिक्षक फेडरेशन  व छत्तीसगढ़ शिक्षक एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर आज  प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में कार्यरत  शिक्षकों ने ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व न्याय पदयात्रा कर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आयोजन का लक्ष्य सेवा सुरक्षा व सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी  अनिवार्य करने के निर्णय के विरोध में मांग उठाना था। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो सीएम निवास बगिया और शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा।








फेडरेशन के सरगुजा जिला अध्यक्ष संदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति उस समय हुई थी जब टीईटी जैसी कोई प्रक्रिया मौजूद ही नहीं थी, उनकी नियुक्ति पूरी योग्यता के आधार पर हुई थी। कई शिक्षकों ने 15 से 28 वर्षों तक सेवा दी है और उन्होंने  बच्चों का भविष्य संवारकर  योगदान दिया है। संदीप ने कहा कि इन शिक्षकों का भविष्य आज अनिश्चित दिखाई दे रहा है और उनके सेवा-सुरक्षा की तत्काल आवश्यकता है।

 पदयात्रा में लुण्ड्रा ब्लॉक अध्यक्ष शिवचरण नागेश, छत्तीसगढ़ शिक्षक एसोशिएशन ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य जगमोहन सरोटिया, सचिन महतो, ऋषिकेश तिवारी, रविशंकर गुप्ता, विकास भगत सहित अनेक पदाधिकारी व प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षको ने भाग लिया और शांतिपूर्ण ढंग से अपना आक्रोश व मांगें प्रशासन के सामने रखीं।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)