हमारी ताकत हमारा परिवार विषय पर अणुव्रत समिति ने कराई एक्टिविटी.. विविध विधाओं के विजेताओं को मिला इनाम

हमारी ताकत हमारा परिवार विषय पर अणुव्रत समिति ने कराई एक्टिविटी.. विविध विधाओं के विजेताओं को मिला इनाम

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक।

अणुव्रत अणुव्रत विश्व भारती के तत्वावधान में अणुव्रत समिति अंबिकापुर द्वारा हमारी ताकत हमारा परिवार  अणुव्रत एक्टिविटी 2026 का जिला स्तरीय कार्यक्रम अंबिकापुर के लाइवली हुड कॉलेज में अंबिकापुर आयोजित  हुआ। विषय था हमारी ताकत हमारा परिवार।चित्रकला, भाषण, निबंध, कविता और गीत गायन, इन सभी विधाओं में स्कूलों में प्रथम विजेता रहे बच्चों को प्रवेश दिया गया था कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग राजेश सिंह जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर अणुव्रत गीत के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ ।प्रथम चरण में निबंध और चित्रकला में बच्चों ने भाव और कल्पना बिखेरी।दूसरे चरण में मंचीय कार्यक्रम हुआ


जिसमें भाषण, कविता और गीतों की प्रस्तुति हुई।पूरी विधाएं दो ग्रुप में थी जूनियर ग्रुप और सीनियर ग्रुप। जज कविता और भाषण में डां. मृदुला सिंह एवं अंजलि  जायसवाल   की भूमिका में रही,चित्रकला में  सतीश सोनी एवं हर्ष कुमार। निबंध में नीलू बाला जैन और वर्षा मालू जज की भूमिका में रही। गीतों के सुरों को जज कर रहे थे कुमार शांतनु ओरियंटल पब्लिक के संगीत शिक्षक और विशारद की हुई ज्योत्सना पालोरकर। जजों ने ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल को लगभग सभी विधाओं में विजेता घोषित किया।मॉर्डन कॉन्वेंट स्कूल जूनियर ग्रुप गायन में विजेता रही।ये सभी विजेता रायपुर के लिए तैयार है। संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग राजेश सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा यह कार्यक्रम पहली बार देखा हु और इस तरह की छुपी प्रतिभाओं को जिस तरह से समाज के बीच दिखाने का प्रयास काबिल तारीफ और अनुकरणीय है पूरी समिति बधाई की पात्र है। मै अभिभूत हूं बच्चों को सुनकर।पुरस्कार अपने कर कमलों से देते हुए सम्मान बढ़ाया।लगभग 200 बच्चों की सहभागिता रही ।कार्यक्रम राज्य प्रभारी श्रीमती ममोल कोचेटा के मार्गदर्शन में अणुव्रत समिति द्वारा हुआ ।समिति अध्यक्ष धनपत महनोत, मंत्री महेंद्र बोथरा, कोषाध्यक्ष हनुमान डागा, सह सचिव मनोज बोथरा युवक परिषद अध्यक्ष रंजीत मालू, ज्ञानशाला शिक्षिका स्वीटी महनोत, हेमलता शर्मा, प्रतिमा त्रिपाठी, रोशनी सिंह,  उत्कृष्ट आत्मानंद स्कूल के व्याख्याता संतोष कुमार भारती विद्यालय आत्मानंद जरही, और अंबेडकर स्कूल की शिक्षिका अप्पी चौबे सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, संगीत शिक्षक अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।आभार प्रदर्शन मंत्री महेंद्र बोथरा द्वारा दिया गया ।उन्होंने लाइवली हुड कॉलेज के साथ सभी के प्रति आभार दिया। तीनों स्थानों पर विजेता  बच्चों को  पुरस्कार एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। अंत में स्वल्पाहार के साथ संपन्न हुआ ।मंच संचालन रोशनी सिंह एवं ममोल कोचेटा ने किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)