खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई में रेत माफियाओं में हड़कंप.. बीते 2 महीने में एक दर्जन से अधिक वाहनों पर हुई कार्रवाई

खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई में रेत माफियाओं में हड़कंप.. बीते 2 महीने में एक दर्जन से अधिक वाहनों पर हुई कार्रवाई

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।

 खनिज शासन के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभाग की टीम के द्वारा शहर से लगे ग्राम सरगवां में दबिश देकर रेत लोड तीन टीपर वाहन पुनः जब्त करने की कार्रवाई की गई। प्रतापपुर की ओर से यह रेत शहर की ओर लाया जा रहा था। मार्ग में तैनात विभाग के टीम के द्वारा इन वाहनों को रोका गया और चालकों से पूछताछ की गई तो पीट पास नहीं दिखा सके। जिससे रेत लोड इन तीनों वाहनों को जब्त करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा किया गया। कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हडकंप मचा हुआ है। बारिश के मौसम में शासन के द्वारा वैध रेत खदानों से भी उत्खनन करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

चार महीने में सात लाख से अधिक जुर्माना

खनिज विभाग के द्वारा अवैध परिवहन के मामले में 132 के अधिक प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए सात लाख से अधिक जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई है। यह आंकड़ा बीते चार माह के कार्रवाई की है। जिला खनिज अधिकारी अनिल साहू के मुताबिक इस अवधि में अवैध खनिज उत्खनन के चार प्रकरण दर्ज हुए जिसमें एक लाख 8 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर विभाग के टीम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।बावजूद रेत माफियाओं के दवारा डंप रेत का धडल्ले से परिवहन किया जा रहा है। बगैर पीट पास परिवहन किए जाने से शासन को चूना भी लग रहा है। कार्यवाई में जिला खनिज अधिकारी अनिल साहु के निर्देश पर खनिज निरीक्षक मनोज कुमार, पर्यवेक्षक सुरेश सिंह, राजेश यादव, पंकज कुमार, मंजीत कुमार सक्रिय रहे।

 परिवहन विभाग के द्वारा भी नियमों के अवहेलना करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सरगवां में लगभग 2 गाड़ियों को जब्त करने की कार्रवाई की गई है थी। यह गाड़ियां रेत परिवहन कर रही थी। बगैर नम्बर प्लेट होने के दौड़ रही वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिला परिवहन अधिकारी विनय सोनी ने बताया कि न सिर्फ बगैर नम्बर वाले वाहनों बल्कि बिना लाइसेंस के चल रहे चालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद आसानी से हो रहे फरार बताया जा रहा है कि सरगुजा क्षेत्र में खनिज परिवहन में लगे लगभग 90 फीसदी वाहनों में नियम विरूद्ध तरीके से नम्बर प्लेट नहीं लगाया जा रहा है। आज परिवहन विभाग द्वारा पकड़े तीनों वाहनों में नम्बर प्लेट नहीं लगा था और एक वाहन में वैकल्पिक नम्बर का स्टीकर चस्पा किया गया था। बिना नम्बर वाले यह वाहन शहर के भीतरी मार्गों में भी यातायात पुलिस के सामने से भी धड़ल्ले से दौड़ रही है मगर कार्रवाई नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो रही है।

बिना नम्बर के वाहन दौड़ा रहे 

खनिज परिवहन में लगे अधिकांश वाहन के चालक नाबालिग हैं। टीपर, ट्रेक्टर सहित अन्य वाहनों से तेज, गिट्टी, ईंट का परिवहन हो रहा है। नाबालिग चालकों के द्वारा तेज रफ्तार से वाहन शहर के भीतरी मार्गों में दौड़ाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऐसे चालकों के द्वारा कुटरचित आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस का भी उपयोग किया जा रहा है। नागरिकों ने ऐसे गतिविधि पर चिंता जाहिर करते हुए परिवहन विभाग से अभियान चला कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तेज रफ्तार से चल रहे हैं और नम्बर नहीं होने के चलते दुर्घटना के बाद आसानी से भागने में सफल भी हो रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)