अंबिकापुर। खबरी गुल्लक
प्रगतिशील लेखक संघ के 90वें स्थापना दिवस पर रविवार को अपरान्ह 3 बजे से होटल पंचनन में राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में पूरे छत्तीसगढ़ से आमंत्रित कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन का संचालन अध्यक्ष मृदुला सिंह करेंगी। अध्यक्ष मंडल में रवि श्रीवास्तव, आशा शर्मा, वेदप्रकाश अग्रवाल और विजय गुप्त शामिल हैं।
यह कवि लेंगे भाग
कार्यक्रम में जीवेश प्रभाकर, जय प्रकाश, मनवर अशर्फी, प्रियंका मिश्रा, कुसुम माधुरी टोप्पो, मुकेश कुमार विश्वासी, एक्का, नीरज वर्मा, रफीक खान, परमेश्वर वैष्णव, संजय शाम पथिक, तारक, नंद कुमार आहूजा, संकल्प, यदु, पोषण लाल वर्मा और हीरेंद्र कवर जैसे कवि अपनी रचनाएं सुनाएंगे।अंबिकापुर में साहित्यिक गतिविधियों का यह आयोजन स्थानीय सांस्कृतिक वातावरण को समृद्ध करेगा। शहर में इसी सप्ताह अग्र महाकुंभ-2026 जैसे अन्य बड़े कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं, जिससे अंबिकापुर सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है।




