अंबिकापुर।खबरी गुल्लक।
शहर के मायापुर निवासी श्री विशेश्वर सोनी का 72 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। वे समाज कल्याण विभाग में जिला आडिटर के पद से सेवानिवृत हुए थे। उनका अंतिम संस्कार 20 सितंबर 2026 रविवार को सुबह 10 बजे शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में होगा। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। स्व. विशेश्वर सोनी, नगर निगम अंबिकापुर के वरिष्ठ पार्षद विजय सोनी व मोहन सोनी के बड़े भाई, निमेष सोनी (मंटू) के पिता थे। उनके निधन से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।




