बतौली।खबरी गुल्लक। अचल गुप्ता
अंबिकापुर - रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर बतौली विकासखंड के झरगंवा मोड़ के समीप सोमवार की रात सड़क में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉला के पीछे तेज रफ्तार बाईक में सवार 3 युवक की टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गईं जबकि दूसरा युवक अस्पताल दम तोड़ दिया और गंभीर रूप से घायल तीसरा युवक को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया जहां युवक की नाजुक स्थिति बनी हुई है । इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है।
बताया जा रहा है कि बतौली राष्ट्रीय राजमार्ग 43 झरगंवा मोड़ के समीप सड़क में खड़ी ट्रैक्टर के ट्राली से सोमवार रात 8.30 बजे बाईक सवारों की दर्दनाक टक्कर हो गई जिससे बतौली के कुनकुरी निवासी मुन्ना राम पिता राजनाथ पैंकरा उम्र लगभग 27 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बतौली भटकों निवासी अजय प्रधान उर्फ अज्जू पिता महेश प्रधान 24 वर्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया ।एक अन्य बतौली के पथरई निवासी राजमोहन पिता सुंदर 28 वर्ष को जिला अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती किया गया है, जहां युवक मौत और जिंदगी के बीच जूझ रहा है।
एल्यूमिनियम फैक्ट्री सिलसिला से लौट रहे थे घर
अजय प्रधान एवं मुन्ना राम एल्यूमिनियम फैक्ट्री सिलसिला से काम के बाद बाइक में सवार होकर घर बतौली आ रहे थे इसी दौरान रात 8 बजे अपने परिचय के साथी पथरई निवासी राजमोहन पिता सुंदर को अपने साथ बैठा लिया। रास्ते में रात के अंधेरे में खड़ी ट्रैक्टर के ट्राली से तीनों बाइक सवार युवकों की जोरदार टक्कर हो गई, जहां युवक सड़क दुर्घटना के पश्चात मुंह के बल गिरे जिससे मुन्ना राम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 112 आरक्षक जितेंद्र सिंह व ग्रामीणों के सहयोग से लाया गया ।




