बुजुर्ग दंपति की खाट पर मिली खून से सनी लाश.. अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

बुजुर्ग दंपति की खाट पर मिली खून से सनी लाश.. अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

khabrigullak.com
By -
0

  आरंग। खबरी गुल्लक 

छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बिरबिरा में बुजुर्ग दंपती सदासी राम साहू 65 वर्ष और  आसबाती साहू 62 वर्ष की अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर नृशंस हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई। रक्तरंजित लाश घर के अलग-अलग कमरे में मिला। सूचना पर पुलिस के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे,आशंका जताई जा रही है कि  सोते समय ही दंपति की हत्या की गई होगी। घर का सामान सुरक्षित होने से हत्या की वजह और हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फॉरेंसिंक अधिकारियों का कहना है कि संभवतः 2 दिनों पूर्व हत्या की गई। बताया जा रहा है कि मृतक दंपति के दो पुत्र हैं,बेटे अपने परिवार सहित रायपुर में रहते हैं।उनकी बेटियों की भी शादी हो चुकी है। एएसपी अभिषेक झा और सीएसपी माना लंबोदर पटेल ने मीडिया को बताया कि मृत दंपती के पुत्र भुनेश्वर साहू और पुनेश्वर साहू की शादी हो चुकी है, वे रायपुर में रहकर एमआर और टैक्सी चलाते हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी हैं। 

मृत दंपति के नाम पर करीब दस एकड़ खेत हैं। इसमें से कुछ खेतों में बुआई बुजुर्ग खुद करता था और कुछ खेत अधिया में देते हैं।  ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि 6 अक्टूबर की शाम को बुजुर्ग सदासी राम  घर के सामने दिखे थे।  7 अक्टूबर को दंपति को किसी ने नहीं देखा था। गुरुवार को प्रातः घर का दरवाजा खुला था । घर में कुछ मवेशी भी हैं, इन्हें भी बाहर नहीं निकाला गया था। गुरुवार सुबह  कमरे में शव सड़ने लगे थे तथा दुर्गन्ध आने पर भी ग्रामीणों को आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने जब भीतर का नजारा देखा तो दम्पति की लाश पड़ी हुई थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)