डीआईजी व एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने ली जनरल परेड की सलामी..अनुशासन और टर्नआउट की समीक्षा बेहतर प्रदर्शन पर पुलिसकर्मी सम्मानित

डीआईजी व एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने ली जनरल परेड की सलामी..अनुशासन और टर्नआउट की समीक्षा बेहतर प्रदर्शन पर पुलिसकर्मी सम्मानित

khabrigullak.com
By -
0

अम्बिकापुर।खबरी गुल्लक। 9 अक्टूबर 2026

 रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में शुक्रवार को आयोजित जनरल परेड की सलामी डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा  राजेश अग्रवाल  ने ली। सलामी के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और अधिकारी-कर्मचारियों के टर्नआउट तथा अनुशासन की समीक्षा की। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन और बेहतर टर्नआउट के लिए चयनित पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहनस्वरूप पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की फिटनेस, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और अनुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से जनरल परेड का नियमित आयोजन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी ने टोलीवार परेड कराई और अधिकारी-कर्मचारियों की वर्दी, साज-सज्जा तथा परेड में उनके प्रदर्शन का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने रक्षित केंद्र में जवानों के कल्याण के लिए संचालित पुलिस यूनिट बैंक की कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली। अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार समय-समय पर सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में संबंधितों को दिशा-निर्देश दिए गए।

डीआईजी एवं एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को जनता के बीच बेहतर छवि बनाए रखने के लिए अनुशासन का पालन करने और अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने की हिदायत दी। उन्होंने नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने तथा थाने आने वाले फरियादियों के साथ शालीन, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने पर जोर दिया। जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रितेश चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक  राहुल बंसल , उप पुलिस अधीक्षक  अमृत कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक  सुरेश भगत, उप पुलिस अधीक्षक जेपी. भारतेन्दु, रक्षित निरीक्षक तृप्ती सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली सहित प्रशिक्षु सूबेदार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक तथा थाना, चौकी एवं कार्यालयों के कुल 183 अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)