जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित सरगुजा के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह के कामकाज पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित सरगुजा के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह के कामकाज पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर ।खबरी गुल्लक 

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित सरगुजा  के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह के कामकाज से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने  15 दिसंबर 2025 को जारी उस आदेश के प्रभाव व संचालन पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है, जिसमें रामकिशुन सिंह को बैंक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सूत्रों के मुताबिक रामकिशुन सिंह की नियुक्ति को लेकर विवाद उनके बैंक ऋण का भुगतान नहीं करने और डिफॉल्टर होने के आरोपों से जुड़ा हुआ यह मामला है। आरोप है कि जिस जिला सहकारी बैंक का कर्ज नहीं चुकाने का मामला सामने आया, उसी बैंक के अध्यक्ष पद पर उन्हें नियुक्त कर दिया गया। उनकी नियुक्ति दिसंबर 2025 में की गई थी। इसके बाद सितंबर 2026 में यह मामला स्थानीय स्तर पर प्रकाश में आया। इस मामले में याचिकाकर्ता दुर्गाचरण सिंह ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। 26 नवंबर को हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता भास्कर प्यासी ने पैरवी की, जबकि राज्य शासन की ओर से सरकारी अधिवक्ता अखिलेश कुमार उपस्थित हुए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने 15 दिसंबर 2025 के आदेश के प्रभाव व संचालन पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)