अंबिकापुर। आठ फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा छत्तीसगढ प्रवेश कर जायेगी और 13 फरवरी को अम्बिकापुर में राहुल गांधी की एक बडी सभा आयोजित की जायेगी। यह जानकारी भारत जोडो न्याय यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में अम्बिकापुर पहॅुंचे छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री सचिन पायलट ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में दी। राजीव भवन में सरगुजा संभाग के सभी छह जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी देश के वंचित लोगों की आवाज बनकर उनके न्याय के लिये यह यात्रा कर रहे हैं। देश के नौजवान, किसान, श्रमिक, माताएं और बहनों पर जो अत्याचार हो रहा है यात्रा के माध्यम से उनके हक की लडाई लडी जा रही है। भाजपा के पिछले 10 साल के शासन मंे देश में महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और अन्याय ही बढा है। इसके विरोध में राहुल गांधी की यह ऐतिहासिक यात्रा की जा रही है। बैठक को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी की इस ऐतिहासिक और कामयाब यात्रा से समाज और देश का अवश्य भला होगा। कार्यकर्ताओं को उन्होंने कहा कि विगत चुनाव में हम भले ही सरकार नहीं बना पाये लेकिन हमारा वोट प्रतिशत कायम है। यात्रा के परिणामस्वरुप कांग्रेस छत्तीसगढ के साथ ही पूरे देश में लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। आज आयोजित बैठक को छत्तीसगढ में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के साथ ही प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता और आभार ब्लाक कांग्रेस शहरी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने किया। बैठक के दौरान डा चंदन यादव, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, डॉ प्रेमसाय सिंह, विकास उपाध्याय, डॉ प्रीतम राम, अम्बिका सिंहदेव, बालकृष्ण पाठक, अजय अग्रवाल, शफी अहमद, जेपी श्रीवास्तव, द्वितेन्द्र मिश्रा, मधु सिंह, अजय तिर्की, पवन अग्रवाल, राजेन्द्र तिवारी, भगवती राजवाडे, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, विकल झा, हिमांशु जायसवाल, गुरप्रीत सिंह सिद्धू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
सचिन पायलट का हुआ जगह-जगह स्वागत
छत्तीसगढ कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का यह प्रथम सरगुजा प्रवास था। इस प्रवास पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताआंे ने सचिन पायलट का जगह-जगह स्वागत किया। सचिन पायलट प्रदेश के वरिष्ट नेताओं के साथ न्याय यात्रा के रुट एवं व्यवस्थाओं का आकलन करते हुए शनिवार करीब 11 बजे सरगुजा संभाग के द्वार तारा बॉर्डर पर पहॅुंचे थे। वहां से अम्बिकापुर पहॅुंचने तक तारा, शिवनगर, डॉंडगांव, उदयपुर, लखनपुर, मेन्ड्रा, सांडबार बेरियर और अम्बिकापुर शहर में उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस के सदस्यों ने आरती उतारकर और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। कांग्रेस के इस युवा नेता के प्रथम प्रवास से सरगुजा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।



