ADD

शादी देखने आए युवक युवतियों को मंडप में बैठा पहना दिया माला ... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्जी जोड़ों की फोटो खींच कर दिया घोटाला ... सहायक विकास अधिकारी समेत 15 आरोपी गिरफ्तार ...

0


 बलिया(सूत्र)। उत्तरप्रदेश के बलिया जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्जी दूल्हा दुल्हन की फोटो खींच  घोटाला किए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि सामूहिक विवाह देखने आए युवक, युवतियों  के साथ नाबालिगों को कथित तौर पर तीन - तीन हजार रुपए देने का झांसा दे मुकुट और माला पहना फर्जी जोड़े की फोटो खींची गई थी, इस तरह शासकीय राशि का गबन किया गया।  मामला उजागर होने पर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। 29 जनवरी को 537 जोड़ों का  विवाह हुआ था।  फर्जी जोड़ी की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपक श्रीवास्तव की शिकायत पर मनियार पुलिस ने समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार, भानुप्रताप, आलोक श्रीवास्तव, रविंद्र गुप्ता सहित 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में विभाग के अधिकारी कर्मचारी के अलावा लाभार्थी भी शामिल हैं। बलिया के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ने मीडिया से कहा कि इस भ्रष्टाचार में शामिल किसी को भी नही छोड़ा जाएगा। सभी के खिलाफ कड़ी कार्यवाई होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)