बिग ब्रेकिंग : सचिन पायलट के समक्ष डहरिया हटाओ सरगुजा बचाओ के लगे नारे .... कार्यकर्ताओं ने बीते पांच साल अंबिकापुर नगर निगम की उपेक्षा का लगाया आरोप ....
फ़रवरी 03, 2024
0
अंबिकापुर। संभाग मुख्यलय अंबिकापुर में राहुल गांधी के भारत जोड़ों न्याय यात्रा की तैयारियों के लिए पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री सचिन पायलट के समक्ष ही कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया के खिलाफ बीते पांच साल अंबिकापुर नगर निगम की उपेक्षा करने का आरोप लगा जमकर नारे लगा विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सचिन पायलट के बैठक के पूर्व यह घटना हुई। कार्यकर्ताओं ने डहरिया हटाओ सरगुजा बचाओ जैसे नारे भी लगाए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीते पांच साल अंबिकापुर नगर निगम की उपेक्षा की गई। जिसके कारण जनता के बीच कांग्रेस को लेकर आक्रोश था और यही आक्रोश हार का कारण बनी। नारेबाजी से हड़कंप की भी स्थिति रही।
Tags



