प्रथम सरगुजा आगमन पर सचिन पायलट का हुआ जगह-जगह आतिशी स्वागत ....

प्रथम सरगुजा आगमन पर सचिन पायलट का हुआ जगह-जगह आतिशी स्वागत ....

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर। छत्तीसगढ कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव  सचिन पायलट के प्रथम सरगुजा आगमन पर कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह स्वागत किया। सचिन पायलट प्रदेश के वरिष्ट नेताओं के साथ न्याय यात्रा के  रुट एवं व्यवस्थाओं का आकलन करते हुए शनिवार करीब 11 बजे सरगुजा संभाग के द्वार तारा बॉर्डर पर पहॅुंचे थे। वहां से अम्बिकापुर पहॅुंचने तक तारा, शिवनगर, डॉंडगांव, उदयपुर, लखनपुर, मेन्ड्रा, सांडबार बेरियर और अम्बिकापुर शहर में उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस के सदस्यों ने आरती उतारकर और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। कांग्रेस के इस युवा नेता के प्रथम प्रवास से सरगुजा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। बालकृष्ण पाठक, शफी अहमद, अजय अग्रवाल,  कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, आशीष वर्मा, अनूप मेहता, अजय सिंह, विकल झा, हिमांशु जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ व युवा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)