ADD

लोक अदालत में निपटे 3987 प्रकरण ... 5 करोड़ 28 लाख 61 हजार 889 रुपए का समझौता राशि हुआ पारित ...

0


 अंबिकापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के सचिव  अमित जिन्दल ने बताया कि नेशनल लोक अदालत  के लिए जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में लगे  14 खण्डपीठ में लगभग चार हजार प्रकरणों का निराकरण करते हुए 5 करोड़ से अधिक का समझौता राशि पारित किया हुआ ।  जि खण्डपीठ   राम कुमार तिवारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर, सुरेश जून प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अम्बिकापुर,  श्रीमति उर्मिला गुप्ता चेयरमैन स्थाई लोक अदालत,   कुमार सिंह ठाकुर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर,  मोनिका जायसवाल द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर,  ओम प्रकाश जायसवाल पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रम न्यायाधीश  नरेन्द्र कुमार सी.जे.एम,  सुश्री  सिन्हा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1,  कुमारी आकांक्षा सक्सेना व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 ,  सुश्री रश्मि मिश्रा न्या. मजि श्रेणी अम्बिकापुर, सुश्री जेनिफर लकड़ा न्या. मजि. द्वितीय श्रेणी सहित अन्य खंड पीठों में आपसी समझौते से प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके अलावा तहसील सीतापुर में भी अनेक प्रकरणो का निराकरण किया गया। राजस्व स्तर पर भी इसका आयोजन किया गया।  लोक अदाल सफलता यह भी रही कि एक 75 वर्षीय पिता के पुत्र की दुर्घटना में मृत्यु होने पर  पुत्रगण एवं 75 वर्षीय वृद्ध माता-पिता की ओर से पेश दावा प्रकरण में जिला एक न्यायाधीश  राम कुमार तिवारी के समझाने पर उभय पक्ष राजीनामा को सहमत हुए,   आपसी सहमति से  राष्ट्रीय लोक अदालत में क्षतिपूर्ति राशि 7,00,000/-रु अवार्ड आवेदकगण के पक्ष में पारित किया गया। लोक अदालत में कुल  3987 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें 52861889  रूपये का  समझौता राशि पारित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)