ADD

सरगुजा एसपी ने कहा - दोहरी जिम्मेदारियों के बाद भी महिला पुलिस अधिकारी, कर्मचारी प्रत्येक कार्यवाही में रहती हैं आगे.. महिला विवेचकों की कार्यवाही में दोषसिद्धि का प्रतिशत अधिक ... उत्कृष्ठ कार्य पर महिला पुलिस अधिकारी - कर्मचारियों हुआ सम्मान ...

0


अंबिकापुर।  सरगुजा पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को रक्षित केंद्र स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में महिला जागरूकता सप्ताह का समापन  किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  द्वारा वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने  कहा कि सरगुजा पुलिस के प्रत्येक उपलब्धि में महिला पुलिस अधिकारियो, कर्मचारियों की पुरुषों के बराबर  सहभागिता रहती है। महिला पुलिस कर्मचारियों कों दोहरी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता हैं,इस जिम्मेदारी के साथ हमारी महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी प्रत्येक कार्यवाही में आगे रहती हैं।  महिला विवेचको द्वारा की गई कार्यवाही मे दोषसिद्धि का प्रतिशत अधिक पाया जाता हैं।  महिला जागृति के लिए क़ानून का सम्यक ज्ञान आवश्यक हैं, पुलिस अधीक्षक  ने महिला पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रोत्साहित कर प्रत्येक थाना/चौकी मे आने वाले पीड़ितों/फरयादियों की समस्या सुनकर उनकी समस्याओ का निराकरण करने हेतु आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक  द्वारा  बेहतर कार्य कर सरगुजा पुलिस को गौरवान्वित करने वाले महिला पुलिस अधिकारियो, कर्मचारियों कों प्रशस्ती पत्र एवं मोमेंटो देकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री शुभम तिवारी, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, सरगुजा पुलिस के अधिकारी कर्मचारी सहित काफी संख्या मे पुलिस परिवार बच्चे, वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।

यह हुए सम्मानित 

एसपी सरगुजा ने रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, निरीक्षक अंजू चेलक, निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, उप निरीक्षक रम्भा साहू, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, सहायक उप निरीक्षक शोभा खन्ना, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, सहायक उप निरीक्षक (एम) अंजू प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक (एम) नसीमा आरा, प्रधान आरक्षक वीणा रानी तिर्की, ट्रैफिक शाखा से महिला आरक्षक अंजती, निमंजना, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जयंती बड़ा,  ऑपरेशन गुंज टीम सहित ताईक्वाँडो टीम की बालिकाओं कों प्रशस्ती पत्र और मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया ।

मेघावी रंजना का भी हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ आरक्षक शैलेश तिवारी की पुत्री रंजना तिवारी द्वारा 10 वी क्लास की परीक्षा मे 97 प्रतिशत अंक लाकर सरगुजा पुलिस परिवार कों गौरवान्वित किए जाने पर  पुलिस अधीक्षक  द्वारा प्रशस्ती पत्र एवं मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया, साथ ही समाज की ख्यातिलब्ध समाज सेविकाओं का कार्यक्रम के दौरान सम्मान किया गया। 

 कानून की भी मिली जानकारी

 कार्यक्रम के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव  न्यायधीश  अमित जिंदल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियो, कर्मचारियों को क़ानून के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई, कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।


 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)