ADD

महतारी वंदन योजना की पहली किश्त को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह...

0


 मैनपाट।(महेश यादव)। महतारी वंदन योजना की पहली किश्त की राशि पीएम मोदी द्वारा जारी किए जाने के दौरान विकासखंड मुख्यालय नर्मदापुर में जिला पंचायत सदस्य विमला देवी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, भाजपा नेता महेश यादव, शिव भूषण सोनवानी, शंकर यादव, राम भवन यादव,  मुनेश्वर यादव, बालेश्वर यादव , जनपद सीईओ अमन यादव, महिला बाल विकास अधिकारी प्रभा नामदेव सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि महतारी वंदन योजना की किस्त के रूप में महिलाओं के हितों के  लिए पीएम मोदी की गारंटी पूरी हुई है।  इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका भी मोजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)