ADD

जमशेद की हत्या के आरोपी इबरार अंसारी के घर पर चला बुलडोजर... बलरामपुर जिला के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में हुई थी वारदात ... ग्रामीणों ने कहा शेष आरोपियों का मकान भी हो जमींदोज, जाने- कब, क्यों और कैसे हुई थी वारदात ...

0


 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हत्या के आरोपियों का घर बुलडोजर से जमींदोज करने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ दिनों पूर्व सूरजपुर जिला के प्रतापपुर में फिरौती के लिए दस वर्षीय मासूम रिशु कश्यप का अपहरण कर हत्या करने के मामले में आरोपी पड़ोसियों का शासकीय भूमि में बने 4 घर ढहाने के बाद अब बलरामपुर जिला  के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में जमशेद अंसारी 28 वर्ष नामक एक युवक की हुए हत्या के मामले के दो आरोपियो में से एक आरोपी इबरार अंसारी वन भूमि में कब्जा कर बने मकान को बुलडोजर चढ़ा कर ढहा दिया। सरगुजा संभाग में अभी तक हत्या के आरोपियों का शासकीय भूमि पर हुए पांच निर्माण को जमींदोज किया जा चुका है।        विदित हो कि बलरामपुर जिला के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के   भेलवादमर जंगल में 5- 6 मार्च की दरमियानी रात दोलंगी तिराहा के समीप 28 वर्षीय जमशेद अंसारी का गला रेता शव मिला था। युवक की हत्या होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी असरफ अंसारी और सह आरोपी मकसूद आलम और इबरार को गिरफ्तार कर लिया था।         

    सुपारी देकर हुई वारदात

  पुलिस के मुताबिक  जमशेद हत्या मुख्य आरोपी असरफ के अनुसार मृतक जमशेद और असरफ   पांच साल से सूरत के एक कपड़ा मिल में काम करते थे। मृतक ने अशरफ से उसकी पत्नी का मोबाइल - नम्बर लेकर घंटो बातचीत किया करता था। जिस पर अशरफ ने उसे ऐसा करने से कई बार मना किया था, इसके बावजूद वह बातचीत करना बंद नहीं किया। इसी बजह से अशरफ ने अपने साथियों के साथ उसकी हत्या करने की योजना  बना ली। योजना के तहत उसने आनन्दपुर के ही  इबरार अंसारी पिता इनायत अंसारी को 1 लाख 30 हजार रुपए और मकसूद आलम पिता शमीम आलम को 50 हजार रुपए की सुपारी देकर इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया था।     ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए   प्रशासन ने शनिवार को आरोपी इबरार अंसारी द्वारा ग्राम आनन्दपुर की वन भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर बनवाए गए घर को बुलडोजर चलाकर तोड़  दिया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी। ग्रामीणों और परिजनों ने शेष आरोपियों का घर भी ढहाए जाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)