अंबिकापुर। रौनियार दर्पण परिवार छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में माता राजमोहिनी भवन अंबिकापुर में राज्य स्तरीय रौनियार नागरिक अलंकरण सह नारी शक्ति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रौनियार (गुप्ता) समाज छत्तीसगढ़ की ओर से समाज सेवा, शिक्षा, कला, लेखन, राजनीति, साहित्य, नृत्यकला, अभिव्यक्ति, स्नेहिल परिवार, सनातन सेवा, धर्म आदि के क्षेत्र में कार्य करने वाली उत्कृष्ट सामाजिक विभूतियों का सम्मान किया गया। जिसके तहत भुनेश्वर प्रसाद गुप्ता स्मृति परमश्री सेवा सम्मान से संजय गुप्ता कुसमी , स्व धनुषधारी प्रसाद गुप्ता स्मृति हमर सियान सम्मान से कृष्ण प्रताप अम्बिकापुर, स्व अर्जुन प्रसाद गुप्ता स्मृति रौनियार पितामह सम्मान से शिवशंकर गुप्ता पत्थलगांव, स्व बद्री प्रसाद गुप्ता स्मृति संगठन सेवा सम्मान से प्रमोद गुप्ता तुरंगखार जशपुर, स्व केदारनाथ गुप्ता स्मृति कर्मवीर सम्मान से सुमीत गुप्ता हंसुली अम्बिकापुर, स्व रामप्रसाद गुप्ता बागबहार स्मृति संगवारी सम्मान से विक्की गुप्ता उदयपुर, स्व भगवती प्रकाश शास्त्री स्मृति सुयश सम्मान -1 से कपुरबाबू गुप्ता अम्बिकापुर, स्व विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता स्मृति सुयश सम्मान 2 से प्रियम गुप्ता कुसमी, स्व विष्णु प्रसाद गुप्ता स्मृति सनातन सेवा सम्मान से राजेश गुप्ता मंटू बतौली, स्व जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता अभिभावक सम्मान से अरुण गुप्ता पत्थलगांव, कवि स्व अनिरुद्ध "नीरव" स्मृति साहित्य रत्न सम्मान से श्रीमती सरिता घरघोड़ा, स्व सुधांशु स्मृति बाल विभूति सम्मान से उन्मेष गुप्ता तैराक कोरबा को सम्मान किया गया। महर्षि कश्यप आदर्श इकाई सम्मान कोतबा जशपुर इकाई, मां गायत्री आदर्श महिला इकाई सम्मान राजधानी रायपुर इकाई, महाराज प्रमर्दन रौनियार कुलरत्न सम्मान सूरज गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष भटगांव, माता चंद्रसेना नारी शक्ति सम्मान सुश्री शालिनी गुप्ता बगीचा, प्रणव परमेश्वर रौनियार श्री सम्मान राजेश गुप्ता बलरामपुर, सम्राट हेमचंद्र 'हेमू' युवाश्री सम्मान विनोद गुप्ता लेखक/शिक्षार्थी अम्बिकापुर, मां सरस्वती विद्या किशोर सम्मान ऋषभ गुप्ता-सब लेफ्टिनेंट बतौली, जय रौनियार आजीवन सेवा सम्मान शिवनाथ गुप्ता रायपुर, जय रौनियार शिक्षा शिखर सम्मान उमेश गुप्ता -IPS मानपुर प्रतापपुर, जय रौनियार मातेश्वरी सम्मान बिन्दा गुप्ता बतौली, "नमस्ते डॉक्टर" स्वास्थ्य सेवा सम्मान डॉ दीपक गुप्ता स्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञ रायपुर एवं डॉ वंदना गुप्ता आयुर्वेद विशेषज्ञ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर जीत हेतु सीजी अलंकरण गोपाल रौनियार बासेन अम्बिकापुर, जय रौनियार सहभागिता सम्मान आकाश गुप्ता बगिया, जशपुर एवं दुष्यंत को भेंट कर सम्मानित किया गया।
इन्हे मिला नारी शक्ति प्रतिभा सम्मान
राज्य स्तरीय नारी शक्ति प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धि प्राप्त किये समाज की नारी शक्तियों को विभूषित किया गया। समाज की बेटियों के आयोजित प्रतिभा खण्ड "सशक्त बेटी" के अंतर्गत बेटी समृद्धि गुप्ता (जशपुर) को स्वर्ण सम्मान, बेटी श्रद्धा गुप्ता (जरही सूरजपुर) को रजत सम्मान, बेटी शानवी गुप्ता (सलका सूरजपुर) को कांस्य सम्मान देकर अलंकृत किया गया। विवाहित महिलाओं हेतु अभिव्यक्ति खण्ड "सजग नारी" के अंतर्गत सुनीता गुप्ता (बतौली) को स्वर्ण सम्मान, प्रतिमा गुप्ता (तपकरा) को रजत सम्मान एवं अर्चना गुप्ता (बतौली) को कांस्य सम्मान से विभूषित किया गया। आदर्श परिवार संयोजन खंड "स्नेहिल परिवार" के अंतर्गत लवली गुप्ता (बतौली) को स्वर्ण सम्मान, सीमा गुप्ता (जशपुर) को रजत सम्मान तथा किरणलता गुप्ता (बतौली) को कांस्य सम्मान से सम्मानित किया गया।
इन्होंने दिया महत्वपूर्ण योगदान
विजय गुप्ता रांची/तपकरा, अशोक गुप्ता बतौली, राजेन्द्र गुप्ता रामानुजगंज, प्रमोद गुप्ता बगीचा, अशोक गुप्ता अम्बिकापुर, पंकज गुप्ता कुनकुरी, प्रमोद गुप्ता तुरंगखार, अनिल कुमार शास्त्री रायगढ़,संजय गुप्ता कुसमी, हरि गुप्ता बतौली, अमित गुप्ता शांतिपारा बतौली, प्रेमचंद गुप्ता कोतबा, पिंकी दिनेश गुप्ता दुलदुला, भावेश गुप्ता जशपुर, संजय गुप्ता महुआडांड़/कुसमी, संतोष कुमार संदीप कुमार गुप्ता कुनकुरी/रांची, विनयशील गुप्ता कुनकुरी/रायपुर, जगन्नाथ गुप्ता बागबहार, श्रीमति श्यामा/सुदामा प्रसाद गुप्ता सलका, प्रीतम गुप्ता आयुष मेडिकल अम्बिकापुर, अचंभित गुप्ता अम्बिकापुर, विजय गुप्ता रामनारायण गुप्ता अम्बिकापुर, अरुण कुमार गुप्ता जशपुर, शिवकुमार गुप्ता सचिव रायपुर, महिला इकाई रायपुर, अमित गुप्ता रेहड़ा कुसमी, मे. यशवंती कृषि सेवा केंद्र जरही आदि के द्वारा अलंकरण एवं नारी शक्ति सम्मान के लिए आवश्यक अंशदान देकर प्रायोजित किया गया।
कार्यक्रम में यह अतिथि हुए शामिल
राष्ट्रीय अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा के महासचिव बैजनाथ गुप्ता सहित विष्णु गुप्ता (बतौली), के आर गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, श्रीमती पूजा गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, उषा गुप्ता जी, पूनम गुप्ता, पद्मा गुप्ता, सुरेश गुप्ता कुनकुरी, पूरन गुप्ता, मोक्षणारायन गुप्ता, चंदन गुप्ता, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ हेमंत गुप्ता, डॉ विवेक गुप्ता, श्यामसुंदर गुप्ता, आदित्य गुप्ता, दिनेश गुप्ता, निरंजन गुप्ता, सन्तोष गुप्ता, प्रफुल्ल गुप्ता, अरुण गुप्ता, दिलीप गुप्ता, डॉ अविनाश गुप्ता, जगरनाथ गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, चंदन गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, श्याम गुप्ता, श्रीमति कंचन गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, शांति देवी, सीता गुप्ता, यशोदा गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, रजनी गुप्ता, इंदु गुप्ता, आशा गुप्ता आदि सहित लगभग 400 गणमान्य सदस्यों की गणमान्य उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन रौनियार दर्पण महिला मंच द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संयोजन प्रधान संयोजक लोचन प्रसाद गुप्ता एवं मार्गदर्शन गनपत प्रसाद गुप्ता ,मुकेश कुमार गुप्ता ने किया। संचालन समिति में रौनियार दर्पण से शारदा गुप्ता, अमृता गुप्ता, नीलू गुप्ता, ज्योति गुप्ता, शालिनी गुप्ता, अभिलाषा गुप्ता, हेमलता गुप्ता, सविता गुप्ता, पूनम गुप्ता, कविता गुप्ता, संगीता गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, अंजू गुप्ता, जया गुप्ता, शिवानी गुप्ता शामिल थे।
इन्हे मिला कोरोना काल, चिकित्सा सेवा सम्मान
कोरोना काल मे रौनियार दर्पण के द्वारा नमस्ते डॉक्टर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमे विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन मोबाइल से स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानियों के निदान होते थे।यह कार्यक्रम अब तक संचालित हो रहा है।इसमें विशेष योगदान के लिए डॉ दीपक गुप्ता रायपुर,डॉ वंदना गुप्ता, डॉ हेमन्त गुप्ता को सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में देश भर के 10 हजार से ज्यादा समस्याओं का निदान किया गया है। इस कार्यक्रम में दो दर्जन से ज्यादा डॉक्टरों की सहभागिता रही।



