न्यायिक कर्मचारी संघ की बैठक में वेतन विसंगति पर हुई चर्चा... प्रांताध्यक्ष ने ज्वलंत मुद्दों को उठाया...

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर।  जिला न्यायालय अंबिकापुर (सरगुजा) न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष  युधेश्वर सिंह ठाकुर, प्रांतीय सचिव  धीरज पलेरिया , प्रशासनिक अधिकारी  प्रदीप गुप्ता रामानुजगंज,  आरआर मानिकपुरी दुर्ग,  संजय श्रीवास्तव सूरजपुर,  राजेश ठाकुर रायगढ,  राजेश केला अंबिकापुर, न्यायालय उपाधीक्षक  विजय पांडेय रामानुजगंज, जिला स्थापना सूरजपुर के अध्यक्ष  संजय सोनी , जिला स्थापना बैकुंठपुर (कोरिया) के अध्यक्ष  प्रीतम महथा , जिला स्थापना रामानुजगंज के अध्यक्ष  सुमंत डहरिया , लेखापाल  अनिल कुमार , जिला स्थापना सरगुजा (अंबिकापुर) के समस्त न्यायिक कर्मचारी गण, परिवार न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबिकापुर के कर्मचारी गणों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि गणों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात  अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक कर्मचारियों तथा प्रशासनिक अधिकारी गणों के द्वारा अपने विचार रखे गये।  प्रांताध्यक्ष युधेश्वर सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय सचिव  धीरज पलेरिया के द्वारा न्यायिक कर्मचारियों के वेतन विसंगति तथा अन्य ज्वलंत समस्याओं के संबंध में अपने विचार रखे गये तथा आगामी रणनीति के संबंध में अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अंबिकापुर  राकेश सोनी द्वारा किया गया।   कार्यक्रम में जिला न्यायालय के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)