जंगल बचाने फेसिंग के लिए हरे भरे पेड़ो की दी जा रही बलि... खंभा लगाने के बजाए पेड़ को ही कटाई छंटाई कर दे दिया जा रहा खंभे का रूप ...

khabrigullak.com
By -
0


 मैनपाट।(महेश यादव)। वन परिक्षेत्र मैनपाट के सरई किरचा के कंपार्टमेंट नंबर 23 32 में वन विभाग द्वारा कराए जा रहे फेसिंग    कार्य में खंभा लगाने के बजाए हरे भरे लहलहाते पेड़ को ही काट, खंभे का रूप देते हुए कंटीले तार लगाए जाने का प्रयोग देख ग्रामीण भौचक हैं। यूके लिपटश, साल के पतले और सीधे पेड़ को कटाई और छटाई कर खंभा बना दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विभाग के द्वारा फेसिंग कार्य वन की सुरक्षा के उद्देश्य से कराया जा रहा है। जिसके लिए खंभा लगा फेसिंग कराया जाना था। स्थल की खींची गई इस तस्वीर को देखकर सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि जंगल  की सुरक्षा के नाम पर किस तरह हरे भरे पेड़ो को नष्ट किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है  इस तरह की मनमानी गलत है, सीमेंट या लोहे के खंभे में फेसिंग किया जाना चाहिए मगर इस कार्य में  धांधली की जा रही है, खंभे का पैसा बचाने के लिए पेड़ो की बलि दी जा रही है। इस संबंध में स्थानीय वन अधिकारियों से संपर्क नही हो पाने के कारण उनका पक्ष नही लिया जा सका।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)