सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े)। सूरजपुर जिला के प्रतापपुर में फिरौती के लिए दस वर्षीय मासूम रिशु का अपहरण कर हत्या किए जाने के मामले में प्रशासन के द्वारा आज बुधवार को आरोपियों का घर जमींदोज करने तैयारी पूरी कर ली गई है। बेरिकेटिंग करने के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं, जेसीबी के साथ तोडू दस्ता मौजूद है। शासकीय भूमि पर कब्जा कर बने मकानों में बुलडोजर चढ़ाने के लिए तोडू दस्ता अब अनुमति के इंतजार में है। बताया जा रहा है कि अब कभी भी कार्यवाई शुरू हो सकती है।






