ADD





अंबिकापुर के सेंट जोंस हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका ने 11 की छात्राओं को छड़ी से बेदम पीटा, शरीर पर उखड़ गए बाम..

0

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।। 4 अगस्त 2025।। 

स्कूलों में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में एक मिशनरीज स्कूल की प्राचार्य द्वारा सिर्फ राधे राधे बोलने पर एक तीन वर्षीया मासूम बच्ची के मुंह में टेप चिपका डंडे से पिटाई की गई थी,इस घटना से लोगों का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ है कि मिशनरीज स्कूल एक और इस तरह की घटना से बवाल मच गया। यह घटना संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के  सेंट जोंस हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई। जहां 11 वीं की छात्राओं के द्वारा  एक शिक्षिका पर बांस की छड़ी से बुरी तरह पीटने का आरोप लगाया है। छात्राओं के हाथ सूज गए और कुछ के शरीर पर निशान भी उभर आए हैं। घटना से भयभीत कई छात्राओं ने  स्कूल जाने से मना कर दिया है। पीड़ित छात्राओं ने अभिभावकों को बताया कि  नवापारा स्थित सेंट जोंस हायर सेकेंडरी स्कूल में  छात्राओं ने रफ कॉपी पर नोट्स लिखा था, जिससे नाराज होकर शिक्षिका ने करीब 15 छात्राओं की पिटाई कर दी। यह बातें सुन अभिभावकों ने रोष प्रगट करते हुए विरोध जताया है। स्कूल के प्राचार्य पीटर खेस ने घटना को दुर्भाग्यजनक बताया है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों से माफी मांगी जाएगी और संबंधित शिक्षिका को चेतावनी दी जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)