ADD





सावधान: मोबाइल देखते मटर खा रहे मासूम की गले में दाना फंसने से मौत

0


दुर्ग।। खबरी गुल्लक।। 4 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामगांव थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम की फेफड़ों में मटर फंस जाने से मौत हो गई। मासूम घर में मोबाइल देखते हुए मटर खा रहा था, इसी दौरान मटर का दाना उसके फेफड़े में फंस जिससे उसकी सांसे थम गई। बताया जा रहा है कि ग्राम पौहा निवासी  सिद्धांत बालकिशोर तीन वर्ष  रविवार को मोबाइल देखते हुए मटर खा रहा था। उसके चाचा ने मोबाइल छीना तो बच्चा रोने लगा और  मुंह के अंदर का मटर  उसके फेफड़े में जा फंसा।  उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों ने फंसा हुआ दाना निकालने पहले तो खुद प्रयास किया फिर  शंकराचार्य अस्तपताल ले गए, चिकित्सकों ने  बच्चे को मृत घोषित कर दिया। यदि आप भी खाते समय बच्चों को मोबाइल देते हैं तो सावधान हो जाएं। यदि गलती से बच्चे के लगे, फेफड़ा में कुछ फंस जाए तो बगैर विलंब किए डाक्टर के पास ले जाएं। छोटे बच्चों को बड़े दाना वाली खाने की चीजें देने से बचे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)