ADD





दर्नानक हादसा : श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी नहर में गिरी... एक ही परिवार के 9 सहित 11 सवारों की मौत, चालक सहित तीन लोगों ने कूद कर बचाई जान, एक बालिका लापता

0


 गोंडा। खबरी गुल्लक।। 

उत्तर प्रदेश के गोंडा में  तेज रफ्तार कार के सरयू नहर में गिर जाने से एक ही परिवार के नौ लोगों सहित 11 सवारों की मौत हो गई।  सभी श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पृथ्वीनाथ शिव मंदिर जा रहे थे। रास्ते में  बेलवा बहुता सरयू नहर पुल के पास हादसा हुआ। तीन सवार किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहे, वहीं  10 साल की एक बच्ची लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक 

मोतीगंज के प्रह्लाद गुप्ता  के परिवार के सदस्य सहित 16 लोग जलाभिषेक के लिए रविवार सुबह कार से निकले थे। प्रह्लाद की पत्नी बीना, बेटी काजल, महक व पिंकी भी कार में  थी। सुबह साढ़े 9  बजे रेहरा गांव के पास बेलवा बहुता सरयू नहर पुल के पास तेज बारिश के कारण कार अनियंत्रित हो गई। यह देख चालक सीता सरन, पिंकी, सत्यम व रामललन दरवाजा खोलकर नीचे कूद गए। जबकि पीछे बैठे लोग जब तक कार नहर में समा गए। कूद कर खुद को बचाने वालों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया, जिससे लोगों की भीड़ लग गई। प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा। कार में फंसे लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया,  11 लोगों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। वहीं, कार से कूदने वाले चारों लोगों को चोट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।  हादसे की खबर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आपदा कोष से मृतकों के परिजनों को दो- दो लाख रुपये और घायलों को एक- एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)