रामानुजगंज। खबरी गुल्लक।। 4 अगस्त 2025
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सर्प दंश से मौत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सर्वाधिक घटनाएं जमीन पर सोने के दौरान हुई मगर न तो ग्रामीण सतर्कता बरत रहे हैं और न ही प्रशासन वनवासियों को जागरूक करने कोई पहल कर पा रहा है। ताजा घटना रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मितगई में रविवार को तड़के तीज बजे हुई। जहां सर्पदंश से मासूम भाई- बहन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राम मितगई के सेमराटोला मोहल्ला निवासी सरवन आयाम की 14 वर्षीय पुत्री सोनिया एवं 8 वर्षीय पुत्र रामसाय शनिवार को जमीन पर सोए हुए थे। रविवार को तड़के करीब 3 बजे सोनिया के गले और रामसाय के हाथ पर जहरीले सर्प ने डस लिया। पता चलने पर परिजनों ने बच्चों को अस्पताल ले जाने वाहन ढूंढने काफी मशक्कत किया मगर संजीवनी एम्बुलेंस तक नहीं मिल पाई। सुबह करीब 6 बजे उन्हें ट्रैक्टर से बच्चों को लेकर चिकित्सालय में पहुंचे जहां चिकित्सकों ने दोनों मासूमों को मृत घोषित किया।

.jpg)





















