ADD





ब्रेकिंग : अंबिकापुर में दूध दे वापस लौट रहे मोपेड सवार बुजुर्ग की लूचकी घाट में ट्रक की ठोकर से मौत

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 3 अगस्त 2025।।

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से दूध देकर वापस घर लौट रहे मोपेड सवार एक अधेड़ की ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा आज रविवार को देर शाम लुचकी घाट के पास हुआ। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना स्थल पर शव पड़ा हुआ था। मार्ग से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के मार्च्यूरी में रखवाया। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)