![]() |
| भारत के नक्शे में मौसम के संभावित प्रभाव का चित्र |
अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।
मौसम विभाग के अनुसार अगस्त 2025 में पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य रहने की संभावना है, जो औसत LPA का 94 से 106 प्रतिशत है। 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर अगस्त के दौरान पूरे देश में वर्षा का दीर्घकालिक औसत 254.9 मिमी है। अगस्त महीने में देश के अनेक भागों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। सिवाय मध्य भारत के कई भागों, प्रायद्ववीपीय भारत के पश्चिमी भागों, पूर्वोत्तर भारत तथा पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ भागों को छोड़कर, जहाँ वर्षा सामान्य से कम होने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अक्षय मोहन भट्ट ने बताया कि अगस्त महीने में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में अनेक स्थानों पर सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। वहीं केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, दक्षिणी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में अगस्त महीने के दौरान सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम एवं मानसून ट्रफ रेखा की वर्तमान स्थिति
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अक्षय मोहन भट्ट ने बताया कि सिनोप्टिक मौसमी परिस्थितियां वर्तमान में मानसून ट्रफ़ माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, शामली, शाहजहाँपुर, लखनऊ, छपरा, बांकुरा, कैनिंग से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम बिहार और उससे निकटवर्ती उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए माध्य समुद्र तल से 4.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पंजाब और निकटवर्ती क्षेत्रों पर माध्य समुद्र तल से 4.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तरी गुजरात और उससे निकटवर्ती दक्षिण राजस्थान पर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर अरब सागर और आसपास के क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

.jpg)





















